Welcome to MH-Forum. Please log in or sign up.

Recent posts

Pages: 1 2 3 [4]
वी आर नॉट फूल

कई दफा सफर मनोरंजन के उद्देश्य से किया जाता है उसने कुछ नया सिखाने की लालसा नहीं होती परंतु फिर भी सीखने को बहुत कुछ मिल जाता है । कभी कभी बिना चाहे भी कुछ मनोरंजक लोचा हो ही जाता है । दिवाली पर सिर्फ घूमने के इरादे से ही सफर शुरू किया परंतु लोचा हो गया ।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट बदलनी थी और सिक्योरिटी जांच की लाइन काफी लंबी थी ।  लाइन के बीच में कहीं मैं और मुझसे आगे 4 या 5 लोग मुझसे आगे थे और उनके आगे थी एक महिला । एक महाशय जिनको एयरपोर्ट पहुंचने में कुछ देरी हो गई थी जल्दी जल्दी सबसे रिक्वेस्ट करते हुए आगे निकलने का प्रयास करते हुए मुझ तक पहुंच गए । मैने भी उन्हें आगे निकल जाने दिया । महिला जो मुझसे कुछ आगे थी वो अड़ गई उनका कहना था की हम मूर्ख थोड़े है (वी आर नॉट फूल) जो लाइन में खड़े है ।

अड़ गई तो अड़ गई क्या किया जा सकता था वैसे बात भी ठीक ही थी । लिहाजा यात्री मजबूरन लाइन में उनके पीछे लगे और जहां तक मुझे जानकारी है उनकी फ्लाइट छूट गई ।

वैसे तो सैंकड़ों चेहरे निगाहों के आगे से हर रोज गुजरते है और याद नहीं रहते परंतु यदि कोई चेहरा किसी घटना से जुड़ा हो तो याद रह भी जाता है । और वो महिला और घटना तो हाल की ही बात थी ।

वापसी यात्रा में वो महिला और मैं एक ही फ्लाइट में दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचे शायद ऐसा संयोग हो या संभव है छुट्टियां के हिसाब से दोनो का प्रोग्राम कुछ एक जैसा ही रहा हो ।

वापसी यात्रा में दिल्ली एयरपोर्ट पर मैं और महिला एक बार फिर लाइन में थे और वो मेरे से पीछे थी । इस बार उनको देरी हो रही थी  और वो रिक्वेस्ट कर रही थी ताकि उनको आगे निकल जाने दिया जाए । कुछ लोग उन्हें आगे निकलने की परमिशन दे भी दिए परंतु मैं मूर्ख थोड़े ही हूं (आई एम नॉट फूल) ।

काफी देर बाद पता चला महिला सिक्योरिटी से डिमांड कर रही थी की महिला लाइन अलग होनी चाहिए और मेरे जैसे दुष्ट यात्रियों से बचाव के लिए लाइन में जगह जगह पर गार्ड खड़े होने चाहिए ।
 
32
E-Books - Men's HUB Issue 027
By Men's HUB. Nov 01, 2022, 10:17 AM
Men's HUB - 027



https://menshub.co.in/
 
वो आ रही है

01 वो आ रही है



राजस्थान एक ऐसा प्रदेश जिसका नाम सुनकर ही चारों तरफ रेत ही रेत महसूस होने लगती है | जिसने कभी राजस्थान नहीं देखा उसकी नज़र में राजस्थान एक बंजर भूमि के अलावा कुछ नहीं | वास्तव में ऐसा नहीं है वास्तव में राजस्थान का एक हिस्सा ही रेतीला है और एक बहुत बड़ा हिस्सा पहाड़ियों से घिरा हुआ है | राजस्थान का जो हिस्सा रेतीला है वह भी बेशक बहुत उपजाऊ ना हो परन्तु इस रेतीले टीलों ने बहुत सरे शूरवीरों पैदा किये है और इन्ही शूरवीरों के माध्यम से इतिहास में अपना बहुत बड़ा स्थान बनाया है | राजस्थान के इन रेतीले टीलों के बीच बहुत सारे ऐसे भूभाग है जहाँ पानी भी मिल जाता है और हरियाली भी ऐसे ही अनेक भूभागों में हज़ारों की संख्या में स्त्री पुरुष निवास करते है | राजस्थान जो बहुतों के लिए बेकार बंजर जमीन है वही इसके निवासियों के लिए गौरव करने लायक पुरखों की ज़मीन इसी जमीन के लिए यह राजपूत जान दे भी सकते है और जान ले भी सकते है | राजस्थान में सिर्फ राजपूत ही नहीं रहते बल्कि यहाँ बहुत सारी जातियों के लोग रहते है परन्तु वर्तमान गाथा राजपूतों के शौर्य एवं बलिदान से सम्बंधित है इसीलिए यहां राजपूतों का जिक्कर ही मह्त्वपूर्ण है | रेत के इन टीलों पर बहुत सारी गाथाएं बिखरी पड़ी है जिनमे से कई गाथाएं आज भी अधूरी है | ऐसी ही एक अधूरी गाथा राणा विजेंद्र सिंह की है |

रेगिस्तान के बीचों बीच एक ऐसी जगह जहाँ पानी और हरियाली दोनों देखी जा सकती है और इसी जगह पर बसा हुआ है एक छोटा सा गांव गुमटी | गुमटी गांव बसा हुआ है एक बहुत ही छोटी सी पहाड़ी की छाया में और इसी पहाड़ी के ऊपर बना है देवी का मंदिर | मंदिर के सामने खड़े होकर चारो तरफ देखा जाये तो दिखाई देती है रेत ही रेत और आँखों में चुबती हुई तेज धुप और मंदिर के पीछे की तरफ है एक झोंपड़ी जिसमे एक बूढ़ा आदमी रहता है | गुमटी गांव से एक रास्ता सीधे राजधानी की तरफ जाता है परन्तु राजधानी इतनी दूर है की गांव वासियों के लिए उसकी उपयोगिता नगण्य है | गुमटी के निवासियों का जीवन गुमटी और उसके आसपास की रेत में ही बीतता है | यह रेगिस्तानी गांव अपनी जरूरतों के लिए एक दूसरे पर निर्भर है इसीलिए आसपास के गांव से किसी का आना अथवा गुमटी के लोगों का किसी नज़दीकी गांव में जाना सामान्य बात है परन्तु राजधानी की तरफ जाने वाली सड़क हमेशा से सुनसान ही रही है | किसी को याद नहीं आखिरी बार कब राजधानी से कोई यात्री आया था अथवा गांव के किसी व्यक्ति ने राजधानी की यात्रा की थी |

रेगिस्तान की दोपहर की चिलचिलाती धुप के कारण सभी काम धंधे बंद हो जाते है और लोग खाने के पश्चात् सूरज ढलने तक सुस्ताने के अलावा कुछ और करना पसंद नहीं करते | ऐसी ही एक दोपहर के खाने के बाद सुस्ताने के लिए जब कुछ नौजवान मंदिर की सीढ़ियों पर इकठा हुए तब उनको गांव की तरफ आती हुई एक ऊंटगाड़ी दिखाई दी | ऊंटगाड़ी राजधानी की तरफ से आ रही थी इसीलिए सबके लिए कोतुहल का कारण थी | एक तो ऊंटगाड़ी और उस पर लम्बा सफर और वह भी चिलचिलाती धुप में , ऊंटगाड़ी को गांव आते आते शाम हो गयी | और ऊंटगाड़ी में सवारी के रूप में मौजूद एक बहुत ही बुजुर्ग आदमी | जब बुजुर्ग की ऊंटगाड़ी गांव में दाखिल हुए तब सूरज अपने घर लौटने की तैयारी कर चूका था बस अँधेरा होने ही वाला था |

बुजुर्ग की ऊंटगाड़ी को हाकने के लिए एक नौजवान और एक महिला भी थी, सबने रात्रि यात्रा सुरक्षित नहीं जान कर रात वहीँ गुजरने का फैसला किया और कुए के नज़दीक ही खाना बनाने और सोने की तैयारी शुरू कर दी | जिस वक़्त नौजवान महिला अवं पुरुष रात्रि निवास की व्यवस्था कर रहे थे ठीक उसी वक़्त बुजुर्ग अपनी लाठी का सहारा लेकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते चले गए | सीढ़ियों पर बैठे गाओं के एक नौजवान ने बुजुर्ग को सहारा देकर मंदिर तक पहुँचाया जहाँ पर बुजुर्ग ने मंदिर के भगवान् की आराधना की और उसके बाद मंदिर के पीछे की तरफ चल दिए | जिस नौजवान ने बुजुर्ग को सहारा दिया था वह इंतज़ार कर रहा था ताकि बुजुर्ग को सहारा देकर सीढ़ियों से नीचे भी पहुंचा सके परन्तु बुजुर्ग तो मंदिर के पीछे की तरफ चल दिए लिहाज़ा नौजवान भी उनके पीछे लपका | बुजुर्ग और नौजवान दोनों मंदिर के पीछे बनी झोंपड़ी के छोटे से दरवाज़े पर एक साथ ही पहुंचे | बुजुर्ग ने अपनी छोटी छोटी आँखें गढ़ा कर झोंपड़ी में चारों तरफ देखा तो एक कोने में एक बुजुर्ग से भी बुड्ढा व्यक्ति उनकी तरफ ही देख रहा था | दोनों की आँखें मिली और आने वाले बुजुर्ग ने झोंपड़ी वाले बुजुर्ग से कहा "वो आ रही है" | झोंपड़ी वाले बुजुर्ग का दुबला पतला शरीर जोर से कांपा और उनकी आँखें खौफ से फ़ैल गयी |

ऊंटगाड़ी वाला बुजुर्ग कुछ देर झोपडी वाले बुजुर्ग के बोलने की प्रतीक्षा करता रहा परन्तु शायद झोपडी वाले बुजुर्ग के होश खौफ के कारण कायम नहीं रह सके और वह कुछ नहीं बोल पाया | कुछ देर इंतज़ार के बाद बुजुर्ग लौट पड़े अपने ठिकाने की तरफ और नौजवान आश्चर्य से कभी सीढ़ियां उतारते बुजुर्ग को देख रहा था और कभी झोंपड़ी वाले बुजुर्ग को | नौजवान ने जो सुना जल्दी ही पुरे गांव में फ़ैल गया और सभी जानना चाहते थी की कौन आ रही है परन्तु सबको एहसास हो चूका था की जो आ रही है वह अपने साथ खौफ की आंधी भी लाएगी |

बहुत पुरानी बात है परन्तु इतनी पुरानी भी नहीं की भुला दी जाए | यादों की टोकरी हिलाने पर कुछ झलक आज भी दिखाई देती है | और वह हलकी सी झलक ही चेहरे की रौनक को सफेदी में बदल सकने में समर्थ है | शायद ऐसा कोई जीवित नहीं जो उसके बारे में पूरी कहानी बता सके परन्तु ऐसे कई है जो उसके ज़िन्दगी के कुछ टुकड़े सुना सकें | शायद टुकड़ों में बिखरी ज़िन्दगी से ही कुछ कहानी बन सके |

गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, वही बुजुर्ग जो मंदिर के पीछे वाली झोंपड़ी में रहते है जिसका नाम शायद मनोहर है, पक्का नहीं पता क्योंकि किसी को उनका नाम लेकर बुलाते कभी नहीं सुना सभी उनको दादा कहते है | दादा की उम्र शायद 130 वर्ष या उससे भी अधिक है कुछ लोग कहते है की दादा ने उसे देखा है परन्तु दादा ने कभी इसका जिक्र किसी से नहीं किया | दादा के सामने किसी ने उसकी बात की तो दादा चुप हो गए | दादा कुछ नहीं बोले बस एकटक पूछने वाले का चेहरा देखते रहे जैसी किसी खौफ ने उनका मुँह बंद कर दिया हो |

रात भर गांव का माहौल तनावपूर्ण रहा और अगली सुबह जब नवयुवक पुरुष और महिला आगे की यात्रा की तैयारी में व्यस्त थे उस वक़्त बुजुर्ग बार बार मंदिर की तरफ देख रहे थे शायद उनको झोपडी वाले बुजुर्ग से कुछ उम्मीद थी और गांव वाले बुजुर्ग को देख रहे थे । आखिर चलने का वक़्त आ गया और बुजुर्ग ने आखिरी बार मंदिर की सीढ़ियों की तरफ देखा और फिर ऊंटगाड़ी में जा बैठा । अभी ऊंटगाड़ी चली ही थी कि नवयुवक ने ऊंटगाड़ी रोक दी झोंपड़ी वाला बुजुर्ग मंदिर की सीढ़ियां उत्तर रहा था ।

मनोहर यानी कि झोपड़ी वाले बुजुर्ग को पिछले कई सालों से किसी ने मंदिर से नीचे आते नहीं देखा था इसीलिए उत्सुकतावश लगभग पूरा गांव ही उनके चारो तरफ इकट्ठा हो गया । मनोहर को देख कर बुजुर्ग भी ऊंटगाड़ी से नीचे उतार आया ।


मनोहर : वो आ रही है ?

बुजुर्ग : हा वो आ रही है

मनोहर : क्या वो जाग गयी है

बुजुर्ग : नहीं उसे जल्दी ही जगाया जाएगा

मनोहर : उसे कौन जगायेगा

बुजुर्ग : राजा साहब के आदेश पर उसे जगाया जाएगा

मनोहर : परंतु वो भयानक अपराधी है

बुजुर्ग : हा वो है

मनोहर : फिर राजा साहब उसे क्यों जगा रहे है

बुजुर्ग : वक़्त बदल गया है अब वो अपराधी नहीं एक भोली भाली महिला है जिसे सालों से बंदी बनाकर उस पर अत्याचार किया जा रहा है

मनोहर : ऐसा कैसे हो सकता है क्या राजा साहब ने उसके अपराधों की लिस्ट नहीं देखी

बुजुर्ग : राजा साहब को लिस्ट दिखाई गई थी परंतु मानवता के आधार पर उस रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया गया

मनोहर : उस पर मानवता के नियम कैसे लागू किये जा सकते है

बुजुर्ग : राजा साहब आदेश दे चुके है

मनोहर : जब वो जागेगी तो उसके साथ वो भी तो जागेगा

बुजुर्ग : हा वो भी जागेगा

मनोहर : तो फिर वो भी आएगा ?

बुजुर्ग : नही वो नहीं आ पायेगा

मनोहर : क्यों

बुजुर्ग : उसे राजा साहब नहीं आने देंगे

मनोहर : क्यों क्या उसे मानवता के आधार पर रिहा नहीं किया जाएगा

बुजुर्ग : नहीं वो भयानक अपराधी है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा जाए ऐसा आदेश दिया गया है

मनोहर : परंतु वो तो हीरो है

बुजुर्ग : हा वो हीरो था परंतु बदले वक़्त में वो एक अपराधी है जिसने एक भोली भाली महिला को तकरीबन 100 सालो तक कैदी बना कर रखा

मनोहर : तो हम दोनों क्या है

बुजुर्ग : हम लोगों ने उसे कैदी बनाने में सहयोग दिया इसलिए हम भी अपराधी है और जल्दी ही हमको भी उसके साथ कैद कर दिया जाएगा

मनोहर : क्या इसीलिए तुम राजधानी छोड़ आये हो

बुजुर्ग : नहीं हमारा वक़्त गुजर चुका है जब वो आएगी तब उससे लड़ने का काम हम नहीं कर सकते इसीलिए इससे फर्क नहीं पड़ता की हम आजाद रहे या जेल में | मैं सिर्फ संदेश लेकर जा रहा हूँ ताकि सभी गांव सावधान हो जाये और अपना बचाव कर सकें ।

मनोहर : तो क्या तुम वापस आओगे

बुजुर्ग : नहीं में रेगिस्तान के आखिर तक संदेश लेकर जाऊंगा और उसके बाद रेगिस्तान पार करके वही बस जाऊंगा ।

मनोहर : जब वो आएगी तब क्या तुम लड़ने नहीं आओगी

बुजुर्ग : नहीं हम गुजरा वक़्त है

मनोहर : मुझे क्या करने को कहते हो

बुजुर्ग : अपनी खामोशी तोड़ो गांव वालों को सावधान करो और फिर यात्रा आरम्भ करो अगले गांव की यात्रा करो और यात्रा जारी रखो जब तक कि पूरे प्रदेश में खबर न पहुंच दो

मनोहर : ठीक है में ऐसा ही करूंगा

बुजुर्ग : में उत्तर दिशा में यात्रा कर रहा हूँ तुम पूर्व को तरफ जाओ

मनोहर : ठीक है


और उसके बाद बुजुर्ग ऊंटगाड़ी में बैठ कर रवाना हो गए और मनोहर ने सभी गांव वालों से शाम के वक़्त इकठा होने के लिए कहकर मंदिर की सीढ़ियों से होते हुए अपनी झोंपड़ी की तरफ चल दिए ।
 
34
Laghu Kathayen - शाह जी
By Men's HUB. Oct 19, 2022, 04:02 PM
शाह जी
अनाम

 

उसे सभी शाह जी कहते थे । व्यापार उनका पारिवारिक पेशा था पिता से उनको चलता हुआ व्यापार मिला जिसको उन्होंने जमीन से उठा कर आसमान तक पहुंचा दिया ।

आजकल शाह जी दिन रात व्यापार में ही व्यस्त थे, उन्हें ना घर जाने की चिंता थी और ना ही खाने पीने की । घर का खाना खाएं उनके कई महीने गुजर चुके थे, आजकल वो नज़दीकी ढाबे से मांग कर खाना खा रहे थे । हमेशा से शाह जी ऐसे नहीं थे वो व्यापार में जितना ध्यान देते थे उतना ही सामाजिक रिश्तों में भी । परंतु आजकल शाह जी बस हर समय अपने आफिस में ही रहते घर जाना जैसे भूल ही गए । लोग आश्चर्य करते आखिर शाह जी जो सामाजिक व्यक्ति थे अचानक व्यापारी कैसे बन गए ।

बहुत कम लोग शायद एक या दो लोग ही है जो उनकी व्यथा जानते है ।

शाह जी का विवाह उनके पिता के ज़माने में ही हो गया था । विवाह के पश्चात पिता 6 महीने ही ज़िंदा रहे । गृहस्थी ठीक चल रही थी कि अचानक उनकी पत्नी बीमार हो गयी । हर संभव इलाज के बावजूद हालात बिगड़ते चले गए आखिर डॉक्टरों ने इनकार कर दिया । बस दुआ का ही भरोसा था ।

शाह जी की पत्नी को अपनी बीमारी का अहसास था परंतु उसका आखिरी वक्त चल रहा है यह अहसास उसे नहीं था ।

एक दिन पत्नी ने शाह जी से पुछा की यदि वो मर जाएगी तो शाह जी क्या करेंगे । शाह जी को पता था कि वो मरने वाली है परंतु शाह जी ने उसके बाद के विषय में कुछ सोचा ही नहीं था इसीलिए वह खामोश रह गए कोई जवाब उन्हें नहीं सूझा । पत्नी को शंका हुई, की शाह जी किसी अन्य महिला के साथ प्यार मोहबत में व्यस्त है और उसके मरने का इंतज़ार कर रहे है । हर गुजरते दिन के साथ शंका यकीन में बदलने लगी । बढ़ते बढ़ते इस हद तक पहुंच गई कि वो शाह जी कसमें देने लगी कि शाह जी हमेशा उनके रहेंगे उनके मरने के बाद भी । शाह जी ने अपनी मृत पिता और माता की कसम भी खा ली । परंतु पत्नी को यकीन नहीं आया । शाह जी ने सभी प्रय्यास कर देखे परंतु पत्नी को यकीन नहीं आया ।

अंत में शाह जी ने ऐसा निर्णय लिया जो शायद ही कोई ले सके । शाह जी ने अपना अंग विशेष आपरेशन के जरिये कटवा लिया ताकि पत्नी को यकीन हो जाये कि उसके मरने के बाद भी शाह जी उसके ही रहेंगे ।

अब पत्नी को यकीन तो आ गया परंतु शाह जी समस्या में घिर गए ।

दुआ असर लाई और शाह जी की पत्नी धीरे धीरे ठीक हो गयी । 2 वर्ष बीते शाह जी पूरी तरह व्यापार में ड़ूब गए घर का रास्ता ही भूल गए । घर अब शाह जी के लिए नहीं रहा अब वो शाह जी की पत्नी और उसके कई यारों की ऐशगाह की जगह थी । और शाह जी की नज़र में अब वो जगह घर नहीं एक वैश्यालय से अधिक कुछ नहीं रहा ।

और शाह जी उस वेश्यालय का खर्च उठाने को मजबूर ।
 
विवाह एवं तलाक
(Marriage & Divorce)
अनाम

 
A Sword is a Sword Even if I call it Needle

विवाह एक ऐसा शब्द है जिससे तकरीबन हर व्यक्ति परिचित है परन्तु समस्या यह है की विवाह का असली मतलब शायद ही किसी को पता हो | उससे भी बड़ी बात शायद विवाह हमारे सामने इस तरह से रखा गया है की शायद ही कोई व्यक्ति (पुरुष एवं महिला दोनों) ऐसा हो जिसने विवाह करने के बारे मैं न सोचा हो कुछ व्यक्ति (अधिकांश भारतीय) तो इससे भी आगे जाकर यह सोचते है की यदि विवाह नहीं किया तो जीवन बर्बाद हो जायेगा इस सोच के पीछे कारण भी आसानी समझा जा सकता है |

अभी कुछ दिन पहले एक बहुत पुराना सीरियल महाभारत देखने का अवसर मिला बचपन मैं कभी महाभारत देखा था परन्तु उस वक़्त उम्र के उस दौर से गुजर रहे थे की मनोरंजन ही अधिक महत्वपूर्ण था आज उम्र का वह दौर है जब मनोरंजन के साथ सोच विचार की आंधी भी चलती है | महाभारत देखते वक़्त एक घटना का जीकर किया जाना आवशयक है जब महाराज पाण्डु अपनी पत्निओं के साथ जंगल मैं वक़्त गुजर रहे थे उस वक़्त एक ऋषि उनको पितृ ऋण के बारे मैं बताते है जो की संतान उत्पति के द्वारा ही उतारा जा सकता है जब पाण्डु श्राप के कारण संतान उत्पति मैं असमर्थ हो जाते है तब महाराज पाण्डु इतने अधिक व्याकुल दिखते है क्योंकि उनका इस संसार मैं आना पूर्ण रूप से सफल नहीं हुआ और स्वर्ग मैं प्रवेश नहीं हो सकता |

महाराज पाण्डु एक सफल और प्रजापालक राजा और हर तरह से सम्पन व्यक्ति है परन्तु उनके सामने संतान उत्पति इतनी अधिक महत्वपूर्ण है को वह खुद को असफल व्यक्ति मानना आरम्भ कर देते है जिस वक़्त महाराज पाण्डु हुए उस वक़्त शायद यह सोच सही रही हो उस वक़्त भारत की जनसँख्या कम रही होगी और लड़ाइयों एवं अन्य कारणों जैसे की जंगल और जंगली जानवरों के हमले, बिमारियों आदि के कारण मृत्यदर काफी अधिक रही होगी इसीलिए संतान उत्पति survive करने के लिए आवश्यक रहा होगा शायद इसी कारण संतान उत्पति को धर्म (स्वर्ग नरक और पता नहीं क्या क्या) के साथ जोड़ दिया गया |

परन्तु क्या यह इतना आवश्यक रहा होगा की यदि कोई संतान उत्पन नहीं कर सकता को अपना जीवन ही व्यर्थ समझने लगे शायद ऐसा इसीलिए था क्योंकि संतान उत्पति को धरम के साथ जोड़ दिया गया वर्तमान मैं हमारी जनसँख्या बहुत अधिक है तो क्या वर्तमान में भी संतान उत्पति उतनी ही आवशयक है ? मेरे विचार से नहीं परन्तु अधिकांश इसे धर्म से जुड़े होने के कारण आज भी अति आवशयक मानते है|

जब संतान उत्पति एक अति आवशयक कार्य बन कर सामने आती है तो भारतीयों के लिए विवाह भी एक अति महत्वपूर्ण संस्था के रूप मैं उभर कर सामने आती है (हलाकि अब हालत कुछ सुधरने लगे है और आने वाले वर्षों में और बेहतर होंगे) संतान उत्पति के लिए विवाह आवश्यक नहीं है परन्तु भारतीय संस्कृति मैं विवाह ही स्त्री पुरुष सम्बन्ध का एकमात्र रूप रहा है आज बदलते वक़्त के साथ स्त्री पुरुष सम्बन्ध सिर्फ विवाह तक ही सीमित नहीं रहा गया है ऐसे मैं क्या विवाह उतना ही महत्वपूर्ण रह गया है ?

शायद नहीं

परन्तु यह विवाह नमक संस्था की कल्पना किसने की क्या इसे भगवन ने बनाया?

हमारे समाज मैं विवाह की आवशयकता को इस हद तक हावी हो चुकी है की अधिकांश लोग इसे भगवान निर्मित मानते है एक बहुत ही सामान्य इस्तेमाल करने वाली स्टेटमेंट 'जोड़ियां स्वर्ग मैं बनती हैं' परन्तु यह सत्य नहीं है शायद आज कोई नहीं जानता की विवाह नमक संस्था की परिकल्पना किसने की परन्तु यह निश्चित है की किसी मानव ने हज़ारों साल पहले विवाह नामक संस्था की कल्पना की ताकि उसका समाज अच्छी तरह चल सके और यह कल्पना इतनी अधिक पॉपुलर हुई की सामान्यता जहां जहां मानव समाज निर्मित हुआ विवाह किसी न किसी रूप मैं प्रचलित हो गया

शायद इस संस्था के सफल होने का मुख्य कारण यह रहा की इस संस्था के नियम और कायदे बहुत सोच समझ कर बनाये गए थे हर संस्था कुछ नियमों पर चलती है बिना नियमों के कोई संस्था बनाई तो जा सकती है परन्तु उसे चलाया नहीं जा सकता शायद विवाह नमक संस्था के नियम बहुत सोच विचार कर बनाये गए थे की उन नियमों ने संस्था की सफलता सुनिश्चित की विवाह नमक संस्था का एक धार्मिक पहलु भी दिखाई देता है और शायद विवाह नमक संस्था के लम्बे चलने के पीछे एक कारण यह भी रहा की इसे धर्म के साथ जोड़ दिया गया और व्यक्ति या समाज धर्म का पालन करने मैं गौरवान्वित महसूस करते है (वैसे डर भी एक कारण है) |

मेरी तरफ से मैं यह दावा तो प्रस्तुत नहीं कर सकता की मैंने विवाह के सभी धार्मिक एवं सामाजिक पहलुँओं का अध्यन किया है परन्तु काफी हद तक समझने की कोशिश अवश्य की है सभी पहलुँओं पर विचार करने का अर्थ शायद किस्से को बहुत लम्बा खिंच देगा इसीलिए सिर्फ एक मसले पर विचार करना उचित है जोकि विवाह से जुडी हुई जिम्मेदारियों से जुड़ा हुआ है

अगर प्राचीन भारत से जुड़े हुए साहित्य महाभारत, रामायण आदि का अध्यन किया जाये तो एक बात स्पष्ट रूप से सामने आती है की विवाह नामक संस्था मैं जिम्मेदारियों को 3 भागों मैं बांटा जा सकता है

(1) घरेलु जिम्मेदारी
(2) बाहरी जिम्मेदारी
(3) धार्मिक जिम्मेदारी

शायद धार्मिक जिम्मेदारी (रामायण मैं एक प्रकार आता है जिसमे राम एक यघ करना चाहते है और उनको सीता की मूर्ति बना कर रखने यघ मैं बैठने का आदेश मानना पड़ता है क्योंकि पत्नी के बिना यघ पूर्ण नहीं हो सकता) ऐसी है जिसमें पति एवं पत्नी दोनों सहयोगिक रूप से निभाते है इसके अलावा घरेलु जिम्मेदारी (घर की व्यवस्था जैसे की भोजन) पूरी तरह से पत्नी पर तथा बाहरी जिम्मेदारी (भोजन के लिए आवश्यक धन आदि की व्यवस्था) पति पर डाली गयी है

क्या यह व्यवस्था सही है ?

शायद यहां पर सही अथवा गलत का प्रश्न नहीं है बल्कि प्रश्न सिर्फ व्यवस्था का है जब तक समाज एक व्यवस्था पर चल रहा है समाज से सम्बंधित लोग नियमों पर चलते रहेंगे परन्तु यदि समाज मैं बदलाव आता है तो समाज से सम्बंधित लोगो को भी बदलना पड़ेगा बदलाव आवश्यक भी है क्योंकि वक़्त बदलने पर यदि नियम नहीं बदले जाते तो निश्चित रूप से संस्था लम्बे समय तक नहीं रह सकती यदि यह बदलाव संतुलित रूप से हो तभी स्थायी हो सकता है अन्यथा संस्था के विध्वंस का कारण बन सकती है|

वर्तमान समाज इसी प्रकार के विध्वंस को देख रहा है विशेष रूप से विवाह नमक संस्था वर्तमान समाज के नियम बदल रहे है बदलने की रफ़्तार शायद बहुत तेज़ है शायद इसका मुख कारण साइंस के क्षेत्र मैं होने वाली क्रांति से है परन्तु समाज बदल रहा है इसीलिए आवश्यक यह है की विवाह से सम्बंधित नियमों मैं भी बदलाव हो परन्तु यह बदलाव संतुलित होना चाहिए अगर असनतुलित बदलाव होगा तो निश्चित रूप से विवाह नमक संस्था जल्द ही खत्म हो जाएगी

क्या पिछले कुछ दशकों मैं हुआ बदलाव काफी हद तक असंतुलित हुआ है सवाल यह पैदा होता है की कौनसे बदलाव की यहाँ बात हो रही है इससे पहले की हुए बदलावों की बात की जाये यह जरूरी है की कुछ घटनाओं का विचार किया जाये

वैसे तो बहुत सारी घटनाएं है शायद अनगिनत परन्तु मैं सिर्फ 2 घटनाओं का जीकर करना चाहूंगा पहली घटना रामायण से है रामायण के 3 पात्र लक्ष्मण, हनुमान एवं रावण जब राम लक्ष्मण से सीता के गहनों को पहचानने के लिए कहते हैं तो लक्ष्मण कहता है की उसने कभी सीता का चेहरे की तरफ नज़र उठा कर नहीं देखा इसी प्रकार हनुमान जब सीता से मिलता है तो सीता को माता कह कर पुकारता है इसीप्रकार रावण भी जिक्कर भी महत्वपूर्ण है कहा जाता है की रावण की कैद मैं सीता कई महीनों तक रही परन्तु कैद के दौरान रावण ने सीता को बेइज्जत नहीं किया इसके अलावा सुग्रीव एवं वानर सेना भी पीछे नहीं रही यह सब घटनाये महिला के प्रति पुरुष की इज़्ज़त को प्रदर्शित करती है

यदि किसी को रावण गुजरे ज़माने की घटना लगे तो उसके लिए महारानी पद्मिनी का उद्धरण दिया जा सकता है जहां पर महाराजा पद्मिनी को विरोधी राजा के हवाले करके आसानी से अपनी एवं सेना की जान बचा सकते थे परन्तु महाराजा ने महारानी पद्मिनी की इज़्ज़त बचने के लिए खुद की एवं सैनकों की जान की परवाह नहीं की

एक और उद्धरण दिया जा सकता है जोकि 1857 की आजादी की लड़ाई के वक़्त का है जब कई अंग्रेज स्त्रियां भारतीय सिपाहियों की कैद मैं फस गयी तो उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित अंग्रेज छावनी तक पहुंचा दिया (इस तरह की घटनाये बहुत है परन्तु मैं जिस घटना का जीकर कर रहा हूँ वह दिल्ली से सम्बंधित है एवं उस वक़्त की है जब भारतीय सिपाही मेरठ से दिल्ली पहुँच कर कब्ज़ा कर लेते है, इस घटना का जीकर न केवल साहित्य मैं बल्कि इंग्लैंड मैं छपने वाली कई किताबों एवं न्यूज़ पेपर मैं भी मिलता है)

जब हम इन घटनाओ का जिक्कर कर रहे है तो सीता एवं पद्मिनी का व्यव्हार की विचारणीय है सीता ने रावण के प्रस्ताव ना मानकर एवं पद्मिनी ने जोहर करके महाराजा का साथ दिया एवं बेहतरीन उद्धरण पेश किया

परन्तु यह घटनाएं सिर्फ चंद घटनाएं नहीं है पूरा भारतीय इतिहास ऐसी ही घटनाओं से भरा हुआ है यदि कोई अध्यन करना चाहे तो लाखों या शायद उससे भी ज्यादा प्रमाणित उद्धरण दिए जा सकते है

यह सभी घटनाएं भारतीय पुरुषों के उच्च चरित्र का उद्धरण है परन्तु अचानक दृश्य कैसे बदल गया अचानक वही पुरुष जो बेहतरीन चरित्र का मालिक था सभी बुराइयों की जड़ बन गया रेपिस्ट बन गया आखिर ऐसा क्या हुआ ?

ऐसा नहीं है की परिवर्तन मैं हज़ारों साल लगे हो बल्कि मुख्य परिवर्तन पिछले २० सालों मैं ही हुआ है शायद इसका कारण सम्पर्क साधनों मैं हुए अप्रतयषित वृद्धि है पिछले २० या ३० सालो मैं संपर्क साधन बहुत बढ़ गए है और अन्य संस्कृतियां जो की भारतीय संस्कृति को प्रभावित करने की स्थिति मे आ गयी जिसने बहुत तेज़ी से असन्तुलित रूप से परिवर्तन को बढ़ावा दिया जिसके परिणाम स्वरुप परिभाषायें भी बदल गयी जो नियम या व्यवस्थाएं किसी वक़्त उन्नति या सामजस्य का कारण रही वही नीयम डिस्क्रिमिनेशन दिखाई देने लगे इस लिए नहीं की यह डिस्क्रिमिनेशन था बल्कि इसलिए क्योंकि परिभाषा बदल गयी एक उद्धरण से इसे समझा जा सकता है जैसे की मैंने पहले कहा की घरेलू व्यवस्था देखना महिलाओं के हिस्से मैं आया था और बहरी जिम्मेदारी पुरुषों के हिस्से आयी और यह व्यवस्ता सदियों तक सफल सामाजिक व्यवस्था का निर्माण कर स्की क्योंकि महिलाओं ने अपना हिस्से की जिम्मेदारी और पुरुषों ने अपने हिस्से की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई परन्तु वही बदलते वक़्त के साथ पुरुष द्वारा महिलाओं पर किये अत्याचार के रूप मैं देखा जाने लगा|

बदलते परिदृश्य ने महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी से मुक्त करने के प्रयास शुरू कर दिया परन्तु यह बदलाव असंतुलित बन गया क्योंकि महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी से मुकत कर दिया गया परन्तु पुरुषों को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं किया गया ऐस मैं यह कहा जा सकता है बदलाव असनतुलित हो गया यदि हुआ बदलाव दोनों को जिम्मेदारियों से मुक्ति प्रदान करता तब शायद बदलाव असंतुलित एवं विध्वंसकारी नहीं होता बल्कि प्रगति दायक होता परन्तु ऐसा हो नहीं सकता

यह मुमकिन है की कुछ लोग बदलावों के समर्थक हो और कुछ अन्य बदलावों के समर्थन मैं न हो ऐसे मैं दोनों पक्षों मैं खींचतान स्वाभाविक है ऐसी खींचतान प्रेमविवाह बालविवाह आदि कई मामलों मैं पहले भी देखने को मिली है परन्तु खींचतान विनाश का कारण तभी बन सकती है जब की परिवर्तन असंतुलित हो वर्तमान ने कई कारणों जैसे की राजनैतिक (वोट बैंक) एवं सामाजिक (अविश्वास एवं स्वार्थ) कारणों से परिवर्तन संतुलित नहीं हो पा रहा

उद्धरण के तौर पर बहुत सारे लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है की 'मैंने अपनी लड़की को लड़को की तरह पाला है' या 'मेरी लड़की लड़को से कम नहीं है' अधिकांश मामलों मैं इस प्रकार की लड़कियां घरेलु जिम्मेदारी निभाने के लायक नहीं बनाई जाती और न ही बाहरी जिम्मेदारी निभाने लायक | भारतीय व्यवस्था मैं लड़कों को बचपन से ही बहरी जिम्मेदारी उठाने लायक बनाया जाता है वर्तमान मैं लड़कों को घरेलु जिम्मेदारी के लायक बनाने की अपेक्षा भी की जाती है मतलब की दोहरी जिम्मेदारी परन्तु लड़कियों की दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है शायद काफी लोग सहमत न हो तो ऐसे मैं कुछ उद्धरण पेश किये जा सकते है

1) भोजन की व्यवस्था करना पुरुष की जिम्मेदारी थी वर्तमान मैं यह व्यवस्था या उससे भी एक कदम आगे बढ़ कर अपना ली गयी है वर्तमान मैं ऐसे कानून पास कर दिए गए है की पत्नी कहीं भी रहे चाहे वह पति के साथ रहे या अपने किसी प्रेमी के साथ उसे खर्च देने की जिम्मेदारी पति की है |

2) पत्नी अगर अपने प्रेमी के साथ physical relation बनाना चाहे तो पति आपत्ति नहीं कर सकता बल्कि आपत्ति करने का मतलब सिर्फ जुर्म करना है

3) बच्चों की समस्त जिम्मेदारी उठाने के बावजूद उसे बच्चों से मिलने का अधिकार पत्नी की मर्ज़ी पर निर्भर करता है

4) बेटे जब 18 वर्ष के हो जाये तब उनकी जिम्मेदारी उठाना पिता की मर्ज़ी पर रखा गया परन्तु बेटी आगे 40 की भी हो तो भी उसकी जिम्मेदारी कानूनन पिता पर रखी गयी और यदि विवाहित हो तो पति पर |

5) पत्नी किसी भी अन्य पुरुष से सम्बन्ध बना सकती है एवं पति आपत्ति नहीं कर सकता |

6) पत्नी अगर पति से सम्बन्ध न बनाना चाहे तो यह उसका अधिकार है परन्तु अगर पति सम्बन्ध न बनाना चाहे तो यह पत्नी के प्रति क्रूरता है |

इसके अलावा एक और मामला है जो देखने में ही अजीब लगता है | महिला के माता पिता की जिम्मेदारी उसके पति पर डाल दी गयी (पति की जिंदगी में उसके सास ससुर का योगदान कुछ भी नहीं है) | यानि की महिला को सब अधिकार तो दिए गए परन्तु उसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए हमेशा एक अन्य आदमी की तलाश की गयी |

यह सिर्फ चाँद उद्धरण है जिनसे स्पस्ट है की विवाह नमक संस्था के नियम एकतरफा बदल गए है जो की अन्यायपूर्ण है वर्तमान मैं वोट बैंक की राजनीति के कारण TTT बिल के द्वारा एक बार फिर से न केवल पुरुष वर्ग से उसके अधिकार छीन लिए गए है बल्कि पुरुष वर्ग को अपराधी घोषित करने की नयी परिभाषा भी बना दी गयी है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि लगातार होता रहा है जिससे की पुरुष वर्ग को अपराधी चरित्रहीन आदि घोषित किया जाता रहा है स्पस्ट है की पुरुष वर्ग अपराधी नहीं है बल्कि उसे अपराधी घोषित करने के लिए परिभाषाएं बदल दी गयी है

विवाह नमक संस्था पूरी तरह एकतरफा बना दी गयी है ऐसे मैं इस संस्था का भविष्य क्या है ?

यह सवाल महतवपूर्ण है परन्तु यदि समाज में जाकर लोगो से पुछा जाये की वह विवाह करना चाहते है या नहीं तो एक मुद्दा सामने आता है की अधिकांश लोग विवाह से तो परिचित है परन्तु विवाह के साथ जुड़े हुए कानूनों से बिलकुल परिचित नहीं है ऐसे मैं समाज से आये हुए इनपुट्स के आधार पर किया गया निर्णय सही नहीं हो सकता हमे जागरूक इनपुट्स से ही निर्णय करना पड़ेगा और जागरूक इनपुट से मिला हुआ जवाब सिर्फ एक ही बात कहता है की 'Sword is a Sword, Even if we call it Needle, It is risky to get marry, There are great great chances that you may lose your reputation/money/life everything you have'.

ऐसे मैं क्या विवाह इतना आवश्यक है की सब कुछ गवा कर भी विवाह किया जाये मेरे विचार से यह संभव नहीं है बहुत सारे पुरुष इसे समझ चुके है और जो नहीं समझ रहे वह भी जल्द ही समझ जायेगे एवं अंत मैं विवाह नमक संस्था का समाप्त होता तय है यदि भारतीय समाज से बाहर निकल कर देखे तो पाएंगे की अधिकांश पुरुष विवाह को प्राथमिकता नहीं देते भारतीय अभी इस परिस्थिति से थोड़ा दूर हैं परन्तु इतना दूर नहीं की इसे देखा ही न जा सकता हो

ऐसे मैं सोचा जा सकता है की क्या विवाह नमक संस्था को बचाना जरूरी है या बचाया जा सकता है ?

यह महत्वपूर्ण नहीं है की इस सवाल का जवाब क्या है महत्वपूर्ण है की यह सवाल उठ खड़ा हुआ है ऐसे मैं जवाब समझने के लिए एक परिस्थिति पर विचार करते है

मान लीजिये की किसी कमरे मैं 3 कुर्सियां मौजूद है और उस कमरे मैं 6 लोग आते है तो 6 लोग 3 कुर्सियों का इस्तेमाल कैसे करेंगे समस्या विकट है परन्तु इस समस्या के कई हल हो सकते है

सभी 6 लोग 3 कुर्सियां share karke बैठ सकते है
सभी लोग ज़मीन पर बैठ सकते है
3 लोग कुर्सियों पर और 3 ज़मीन पर
3 लोगों को कमरे से भगाया जा सकता है
3 नई कुर्सियां बनाई जा सकती है (Iron Men)
3 लोगों को मार दिया जाये तो बचे हुए 3 लोग 3 कुर्सियों पर बैठ सकते है (By Thonas)

इसके अतिरिक्त भी अन्य कई उपाय आ सकते है और सच भी यही है की अलग अलग लोग अपने समझ के अनुसार अलग अलग उपाय अपनाएंगे

करीब करीब यही व्यवस्था विवाह के लिए भी है विवाह के साथ जुड़े खतरों को देखते हुए निश्चित है की विवाह एक ऐसी संस्था बन जायेगा जोकि अवांछित होगी परन्तु कुछ लोग सभी खतरों को नज़रअंदाज़ करके भी विवाह करते रहेंगे यही आज हम अमेरिकी समाज मैं देख रहे है अमेरिका मैं अधिकांश युवा विवाह नहीं कर रहे है और कुछ कर भी रहे है शायद यही भारतीय विवाह का भी भविष्य है

तो क्या यह एक बुरा भविष्य है ?

नहीं इसका बुरा या अच्छा होने से कोई विशेष लेना देना नहीं है समस्या सिर्फ वर्तमान है जबकि पुरुष जागरूक नहीं है उनको नहीं पता की विवाह करके दाव पर क्या लगा रहा है और कितनी बड़ी कीमत वह चुकाने जा रहे है एक बार जागरूकता आ जाये तब पुरुष अगर दाव खेलना चाहेगा तो यह उसकी अपनी इच्छा अनुसार होगा जब जुआ खेला जाता है तो खेलने वाले को पता रहता है की वह दाव हार भी सकता है परन्तु विवाह नाम के जुए मैं वर्तमानं मैं दाव बिना riskfactor की जानकारी के ही लगाए जा रहे है

ऐसे मैं जो लोग दाव लगा चुके है और अब वह दाव से बाहर आना चाहते है उनके लिए समस्या गंभीर हो सकती ऐसे लोगों के लिए न केवल इमोशनल लेवल पर समस्या है बल्कि सामाजिक एवं कानूनी तौर पर भी समस्या है क्योंकि पुरुष अनजाने मैं विवाह नमक संस्था जोकि उसके लिए एक जाल बन चुकी है उसमे फसा है उसके लिए जाल से निकलने का निर्णय इमोशनल लेवल पर घातक है क्योंकि उसे विवाह के जो सपने समाज ने दिखाए या यूँ कहें की समाज ने उसे गुमराह किया विवाह वह सुनहरा सपना नहीं निकला ऐसे मैं पुरुष के लिए यह इमोशनली एक झटका है इसके अलावा उसके सामने सामाजिक एवं लीगल दबाव भी है

सामाजिक तौर पर तलाक को अभी उस हद तक स्वीकार्यता नहीं मिल पायी है हिन्दू संस्कृति मैं विवाह का प्रावधान तो रखा गया परन्तु तलाक का प्रावधान नहीं रखा गया क्योंकि जिस वक़्त के समाज ने हिन्दू संस्कृति का निर्माण किया उस वक़्त विवाह जीवन बल्कि 7 जन्म का बंधन माना गया इसीलिए तलाक का प्रावधान नहीं रखा गया बदलते वक़्त ने तलाक के प्रावधान को कानूनी रूप दिया परन्तु परन्तु सामाजिक तौर पर अभी भी कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पाए है एवं तलाक को बुरी एवं बदनामी लायक हरकत मानते है

ऐसा ही एक उद्धरण मेरे सामने आया जिसमे की call करने वाले पुरुष ने कहा की उसके परिवार एवं रिश्तेदारों मैं किसी का तलाक नहीं हुआ ... ... ... ... ... ... इस तरह की सोच पुरुष पर भारी समाजीक दबाव का काम करती है इसके अलावा एक अन्य पुरुष भी मेरे मित्र है जोकि हमेशा इस बात पर जोर देते हैं की हिन्दू संस्कृति मैं तलाक का प्रावधान ही नहीं है हुए बदलावों को वह हमेशा इग्नोर/अस्वीकार कर देते है इस तरह का व्यव्हार अधिक कॉमन है इस व्यव्हार को समझने के लिए अमिश त्रिपाठी की 'शिवा ट्रिओलोग्य' अथवा 'क्षितिज की संतान' एक बेहतरीन पुस्तक हो सकती है इसके अलावा भी कई पुस्तकें है जो बदलावों की अस्वीकृति को बेहतरीन तरीके से एक्सप्लेन कर सकती है

इसके अलावा कानूनी मुश्किलें भी हैं जिनका सामना पुरुष को करना पड़ता है मुख्य तौर पर पुरुष को कई तरह के आपराधिक आरोप भी कोर्ट मैं झेलने पड़ सकते है इसके अतिरिक्त न केवन कानूनी प्रावधान बल्कि कानूनी प्रावधानों की पालन करवाने वाले भी बहुत अधिक झुकाव रखते है और यह झुकाव पुरुषों के विरोध मैं है इसलिए यही कोई पुरुष विवाह रुपी जाल से निकलने की सोच भी ले तो इस प्रयास मैं उसका तमाम ज़िंदगी की मेहनत एवं इज़्ज़त और कई मामलों मैं तमाम ज़िन्दगी गुजर सकती है एक उद्धरण के तौर पर हम उस व्यक्ति को ले सकते है जिसने 33 साल की आयु मैं तलाक की अर्जी दाखिल की और आज उसकी आयु 45 वर्ष है परन्तु अभी तक उसकी आप्लिकेशन लोअर कोर्ट मैं ही पेंडिंग चल रही है जबकि पिछले 12 सालों के दौरान उस पर 7 आपराधिक मामले दायर किये गए जिनमे से उसको बाइज़्ज़त बार किया गया

इस समस्त घटनाक्रम का एक पहलु नफरत का और भी है जिसपर शायद अधिकांश लोग सोचना भी नहीं चाहते फिर से उसी व्यक्ति का उद्धरण ले सकते है जिसका तलाक का केस 12 साल बाद भी पेंडिंग है जब मैं उस व्यक्ति से बात की तो सामने सिर्फ इतना ही आया की अब उस व्यक्ति के दिल मैं लड़की और परिवार के लिए इस हद तक नफरत भर चुकी है की वह किसी भी कीमत पर कोई भी फैंसला नहीं करना चाहता बल्कि वह लड़की के परिवार के हर सदस्य को अपना दुश्मन मानता है और दुश्मनी अपनी मृत्यु तक निभाने का इच्छुक है चाहे इसकी कोई भी कीमत उसे चुकानी पड़े यह उद्धरण व्यक्तिगत दुश्मनी का है अगर इस उद्धरण को छोड़ दिया जाये भी दिया जाये तो अन्य कई उद्धरण सामने आये है सबसे नया उद्धरण मीतू के बाद आया जब कई पुरुषों ने महिलाओं के साथ काम करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह इसे अपने लिए सुरक्षित नहीं मानते अतः स्पस्ट है की महिला अवं पुरुष के बीच दूरियां बढ़ रही है जब तक परिवर्तन स्वीकार्य होगा तब तक महिला अवं पुरुष इस हद तक दूर हो चुके होंगे की शायद कोई व्यवस्था दूरियों को भर न पाए और ऐसा सिर्फ इसीलिए क्योंकि परिवर्तन संतुलित न होकर पुरुष विरोधी रह गया है

हाल ही मैं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय जिसके टहल मैरिटल रपे द्वारा गर्भधारण को महिला अपनी इच्छा अनुसार कभी भी गर्भपात करवा सकती है | यह निर्णय न केवल मैरिटल रपे की अवधारणा को स्थापित करता है बल्कि पिता को सिर्फ एक स्पर्म डोनर के रूप में स्थापित करता है | यक़ीनन यह निर्णय आने वाले वर्षों में पुरुष की आँखें खोलने वाला साबित होगा | बेशक अभी अगले कुछ सालों में कई पुरुषों को कुर्बान होना पड़ेगा परन्तु अंततः उसे समझ आ ही जायेगा की उसकी भूमि अब सिर्फ एक प्रोवाइडर या गुलाम की है जिसके पास कोई अधिकार नहीं |

शायद यही वक़्त है जबकि हमें स्वीकार करना होगा की विवाह का अर्थ अपना पूरा जीवन की मेहनत दाव पर लगाना है और यही नयी जनरेशन को बताने की एवं जागरूक करना ही वक़्त की जरूरत है

Marriage is A Sword accept it before it is too Late
 
36
Laghu Kathayen - माफी
By Men's HUB. Oct 19, 2022, 03:40 PM
माफी
#AzadParinda

डोल्फी अभी कॉलेज के आखिरी चरण में थी । कुछ महीनों बाद उसका कॉलेज खत्म हो जाने वाला था और फिर उसे भी बाकी स्टूडेंट्स की तरह एक अच्छी नौकरी की तलाश करनी थी ।

डोल्फी के सपने बाकियों से कुछ अलग थे वो लेखक बनाना चाहती थी । हज़ारों असफल लेखक जैसे उसके उत्साह को खत्म किये दे रहे थे । शायद यही कारण था कि उसे आगे बढ़ने का रास्ता समझ नहीं आ रहा था ।

फिर एक दिन उसके दिमाग ने एक आईडिया क्लिक किया जिसने उसके जोश को कई गुना बढ़ा दिया और डोल्फी अपनी किताब पर पूरे जोर शोर से काम करने लगी । पूरे तीन महीने की भाग दौड़ के बाद किताब पूरी हो सकी । छपवाने में और एक महीना गुजर गया ।

आखिर किताब के विमोचन का समय आ ही गया और किताब खरीदने वालों की लाइन लग गयी । एक नई लेखिका की पहली किताब के लिए लोगो की भीड़ आश्चर्यजनक थी । किताब बेस्ट सेलर साबित हुई और लगातार लंबे समय तक डिमांड में बनी रही । एक किताब की सफलता ने डोल्फी को ना केवल लेखक के रूप में स्थापित किया बल्कि उसे अमीर लेखकों की श्रेणी में भी ला खड़ा किया ।

डोल्फी ने इस एक किताब की श्रंखला में कई किताबें निकली ।

एक अनजान नई लेखिका की पहली किताब के लिए भीड़ यूं ही नहीं आ गयी थी इसके लिए डोल्फी ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि वो किताब उसके अपने जीवन के अनुभवों का नाट्य रूपांतरण है । डोल्फी की एक भावुक अपील भीड़ को बुक स्टोर पर खींच लाई ।

सोलह साल बाद आज एक बार फिर डोल्फी ट्विटर पर घोषणा करने जा रही थी । इस बार उसे माफी मांगनी थी । सोलह साल पहले डोल्फी ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि उसके प्रोफेसर ने उसका रेप किया और उसी घटना पर यह किताब लिखी गयी है । प्रोफेसर साहब ने सोलह साल जेल की सलाखों के पीछे गुजरे और पिछली शाम ही बाइज्जत बरी होकर आए थे ।

जज साहब अपने क्षेत्र के बहुत माने हुए जज थे और अपनी न्यायप्रिय के लिए जाने जाते थे । वो प्रोफेसर साहब को बरी करते वक़्त ही असली मुजरिम को सख्त से सख्त सजा सुनाने का हिंट दे चुके थे ।

एक बार फिर डोल्फी ने ट्विटर के इस्तेमाल किया और इस बार एक छोटी सी माफी वाला ट्वीट उड़ चला लोगो के दिलों दिमाग पर काबिज होने ।

रात भर में ही माहौल बदल चुका था । अब एक बार फिर डोल्फी जज साहब के दिल को छू रही थी । जज साहब की नज़र में माफी मांगने के लिए बहादुर होना जरूरी था इसीलिए अब डोल्फी ली किसी सज़ा की आवश्यकता नहीं थी ।

मीडिया डोल्फी की बहादुरी और जज साहब के न्याय और दरियादिली का गुणगान कर रहा था ठीक उसी वक़्त प्रोफेसर साहब अपने बेडरूम में अकेले थे और उनकी नज़र अपने अलमीरा की तरफ बार बार जा रही थी । जहां एक जहर की शीशी के बगल में एक रिवाल्वर भी मौजूद था ।

कानून स्पस्ट तोर पर बता चुका था कि उसके पास प्रोफेसर साहब के लिए कोई न्याय नहीं है ।

नोट : अमेरिका कोर्ट में चले एक मुकदमे का नाट्य रूपांतरण ।
 
37
E-Books - Men's HUB Issue 026
By Men's HUB. Oct 19, 2022, 11:55 AM
Men's HUB Issue 026 has been released on men's hub domain


Men's HUB - 026

 
38
Men's HUB Discussion Forum - Welcome to SMF!
By Simple Machines. Oct 19, 2022, 11:12 AM
Welcome to Simple Machines Forum!

We hope you enjoy using your forum.  If you have any problems, please feel free to ask us for assistance.

Thanks!
Simple Machines
 
Go Up Pages: 1 2 3 [4]